भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर बूथ कमेटी तथा पंचायत कमेटी का गठन करेगी। पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला चुनाव प्रभारी सह विधायक विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुयी बैठक में बूथ कमेटी बनायें जाने के संबंध में विस्तृत विमर्श किया गया। बैठक के दौरान आगामी बारह मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भी विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष ब्रम्हानंद राय, मिथिलेश तिवारी, सुभाष सिंह तोमर, मार्कण्डेय राय शर्मा तथा उमेश प्रधान आदि मौजूद थे।