Gopalganj News: बाइक की चपेट में आने से महिला घायल

थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव के समीप रविवार को बाइक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर दुर्घटना के बाद आसपास के लोग अचानक उग्र हो गये तथा बाइक चालक की पकड़कर पिटाई कर दी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिपरहियां गांव निवासी गायत्री देवी रविवार को किसी काम से बरौली बाजार आयी थी। काम निपटाकर वह बाजार से अपने घर की तरफ जा रही थी। इसी बीच पिपरहिया पुल के समीप सिवान की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने महिला को ठोकर मार दिया। जिससे गायत्री देवी घायल हो गयी। घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक चालक सिवान जिला के पचरूखी थाना के बरियारी गांव निवासी मोहम्मद अली बताया जाता है। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है।

Ads:






Ads Enquiry