प्रखंड के विक्रमपुर पंचायत की निर्वतमान मुखिया मंजू देवी के पति सह मुखिया प्रत्याशी शैलेश ओझा ने अपनी हत्याकी साजिश रचने का आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दिया। मुखिया पति की हत्या की साजिश रचने की जानकारी होते ही रविवार की सुबह उनके घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। इस बीच जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने पूरे मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस को इसकी सूचना दिया।
बताया जाता है कि मुखिया पति को शनिवार की शाम यह सूचना मिली कि उनके प्रतिद्वंदी उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होने गोपालपुर थानाध्यक्ष को फोन कर इसकी सूचना दिया। बताया जाता है कि मुखिया पति की हत्या की साजिश रचने की जानकारी मिलते ही रविवार की सुबह उनके घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। इस बीच जानकारी मिलने पर वहां विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय भी पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद गोपालपुर थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भी वहां पहुंच गए। इसी बीच वहां मौजूद असरार आलम, रामेश्वर कुमार, राजा कुमार, चंद्रभूषण ओझा, रियाज आलम, रईस आलम, राकेश यादव आदि ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष को आवेदन दिया। हालांकि मुखिया पति ने इस मामले का लेकर पुलिस को आवेदन नहीं दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर गोपालपुर थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद ने बताया कि मुखिया पति ने इस संबंध में अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। विधायक के उनके घर पहुंचने की जानकारी होने पर मैं भी वहां गया था। मुखिया पति से लिखित आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।