11 मार्च से प्रारंभ होने वाली मैट्रिक की परीक्षा में कुल 51,672 परीक्षार्थी भाग लेंगे। दो पाली में होने वाली इस परीक्षा के दौरान पहली पानी में 31,206 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि दूसरी पाली में परीक्षार्थियों की संख्या 20,376 होगी। प्रशासनिक स्तर पर इस परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
परीक्षा को लेकर चल रही तैयारियों में नजर डालें तो पहली पाली में सदर अनुमंडल में केवल छात्राओं की परीक्षा होगी। इस अनुमंडल में दूसरी पाली में केवल छात्र परीक्षा देंगे। इसके उल्टा हथुआ अनुमंडल में पहली पाली में छात्रों की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में छात्राएं परीक्षा देंगी। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं। प्रशासनिक आंकड़े बताते हैं कि 11 से 18 मार्च से होने वाली मैट्रिक की परीक्षा में सबसे अधिक परीक्षार्थी मीरगंज के साहु जैन हाई स्कूल केन्द्र पर परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर अबतक की तैयारियों पर नजर डालें तो सदर अनुमंडल में दस तथा हथुआ अनुमंडल में आठ परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे। परीक्षा को लेकर पूरे जिले में बनाए गये सभी 18 केन्द्रों के सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिये गये हैं। दो पाली में परीक्षा होने के कारण शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने में कोई भी परेशानी होने की संभावना नहीं है। ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष से ही एक ही विषय की परीक्षा दो पाली में लेने की व्यवस्था की गयी है। ऐसे में दो भाग में परीक्षार्थियों के बंटने के कारण परीक्षार्थियों की भीड़ भी केन्द्रों पर कम होगी। वैसे इस साल की मैट्रिक परीक्षा में सबसे अधिक 4527 परीक्षार्थी साहुजैन हाई स्कूल केन्द्र पर जबकि सबसे कम 872 परीक्षार्थी गांधी इंटर कालेज केन्द्र में परीक्षा देंगे।
केन्द्राधीक्षकों की जिम्मेदारी तय
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा को लेकर सभी केन्द्राधीक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी गयी है। शिक्षा विभाग ने गड़बड़ी होने की स्थिति में जवाबदेही केन्द्राधीक्षक की होने की बात कही है। अलावा इसके कदाचार मुक्त माहौल में होने वाली इस परीक्षा को लेकर कई बिन्दुओं पर दिशानिर्देश जारी किये जा चुके हैं।
केन्द्र व दोनों पाली में परीक्षार्थियों की संख्या
केन्द्र पहली पाली दूसरी पाली
कमला राय 1373 1458
महेन्द्र महिला 654 521
अंबेडकर भवन 715 798
एसएआरडी 1013 857
डीएवी हाई 2537 1720
वीएम हाई 2093 1224
एसएस बालिका 2185 1379
एमएम उर्दू 2686 857
गांधी कालेज 384 488
मुखीराम थावे 1767 926
साहू जैन 2515 2012
राजेन्द्र हाई स्कूल2548 1789
इंपीरियल 1536 1087
शिव प्रताप 1123 932
आदर्श मीडिल 1153 1119
अंबेडकर हथुआ2643 1190
बरवां कपरपुरा 1149 508
गोपेश्वर कालेज 2922 1711
कुल 31206 20376