दूसरे दिन 116 ने भरा नामांकन पर्चा

पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन कुल 116 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन को लेकर लगातार दूसरे दिन भी भोरे व विजयीपुर प्रखंड मुख्यालयों में गहमागहमी का नजारा दिखा। इस मौके पर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध देखने को मिला।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को पहले चरण के पंचायत चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन सुबह दस बजे से ही प्रखंड मुख्यालयों पर प्रत्याशियों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। नामांकन प्रारंभ होने के समय तक दोनों प्रखंडों में प्रत्याशी व उनके समर्थकों की भीड़ जमा हो गयी। बहरहाल प्रखंड कार्यालयों में बनाए गये कई काउंटरों के माध्यम से नामांकन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। पूरे दिन के नामांकन के दौर में कुल 116 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र भरा। ज्ञातव्य है कि दो दिनों में दोनों प्रखंड में 189 लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। शुक्रवार को नामांकन के दूसरे दिन हथुआ स्थित अनुमंडल कार्यालय में भी जिला परिषद के लिए विजयीपुर प्रखंड से दो तथा भोरे प्रखंड से चार नामांकन पत्र दाखिल किये गये। इस प्रकार दो दिनों में जिला परिषद के लिए भोरे से छह तथा विजयीपुर से दो नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

किस पद के लिए कितना नामांकन

प्रखंड : विजयीपुर

जिला परिषद - 2

मुखिया -13

सरपंच - 4

बीडीसी - 7

वार्ड सदस्य - 9

पंच - 0

प्रखंड : भोरे

जिला परिषद - 4

मुखिया - 12

सरपंच - 06

बीडीसी - 12

वार्ड सदस्य - 34

पंच - 13

Ads:






Ads Enquiry