शहर के अरार मोड स्थित अपने घर से स्कूल के लिए निकला एक छात्र लापता हो गया। छात्र के वापस घर नहीं आने पर उसके पिता ने इस संबंध में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि शहर के अरार मोड मोहल्ला निवासी बृजबिहारी साह का पुत्र जितेंद्र कुमार शहर स्थित एक निजी विद्यालय में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। बीते 27 फरवरी को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला। लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बताया जाता है कि जब छात्र के पिता ने स्कूल में उसके बारे में पता किया तो बताया गया कि छात्र स्कूल आया ही नहीं था। काफी खोजबीन के बाद भी छात्र का पता नहीं चलने पर मंगलवार को उसके पिता ने इस मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।