थाना क्षेत्र में अब चोरों की नजर गायों पर पड़ गयी है। सोमवार की रात चोरों ने थाना क्षेत्र के सनबरसा गांव से बीडीसी सदस्य शकिला खातून, उनके पड़ोसी नूर आलम तथा भोला चौधरी की गाय को चुरा लिया। एक ही रात में तीन लोगों की गाय चोरी हो जाने से पशुपालकों में भय व्याप्त हो गया है। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।