पिकअप की टक्कर से दो परीक्षार्थी घायल

थाना क्षेत्र के बेदु टोला गांव के समीप गोपालगंज- सिवान पथ पर एक पिकअप की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो परीक्षार्थी घायल हो गए। बताया जाता है कि मीरगंज में इंटर का परीक्षा देकर दो परीक्षार्थी एक बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। अभी ये लोग बेदु टोला गांव के समीप पहुंचे ही थे कि एक पिकअप से बाइक की टक्कर हो गयी। इस हादसे में दोनों परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल गुफरान तथा उसके साथी परीक्षार्थी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने पिकअप तथा बाइक को जब्त कर लिया।

Ads:






Ads Enquiry