असम की युवती को प्रेमी छोड़ कर फरार

शहर के राजेंद्र बस पडाव के समीप एक युवक अपनी प्रेमिका को छोड़ कर फरार हो गया। यह युवती असम की रहने वाली है। बाद में इस युवती को अकेले घूमते देख किसी ने इसकी सूचना महिला थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलने पर वहां पहुंची महिला थानाध्यक्ष युवती को अपने साथ थाना ले गई। इस संबंध में

महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने बताया कि असम के गोमिडी जिला के आदिप्यारा गांव निवासी ललिता वर्मा अपने प्रेमी राहुल दास के साथ मंगलवार को गोपालगंज पहुंची। इसी बीच राहुल दास ने ललिता वर्मा से कहा कि मै टिकट लेकर आ रहा हूं, लेकिन युवक फिर लौट कर नहीं आया। काफी देर बाद भी युवक के नहीं आने पर युवती परेशान होकर उसकी खोजबीन करने लगी। इसी बीच युवती को अकेली देख किसी ने इसकी सूचना महिला थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महिला थानाध्यक्ष युवती को अपने साथ थाना ले आई। उन्होंने बताया कि युवती के से मोबाइल नंबर लेकर उसके परिवार के लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Ads:






Ads Enquiry