किराये के विवाद में दो पक्ष भिड़े

नगर के राजेंद्र बस पडाव में मंगलवार की देर शाम सिवान से एक बस में सवार होकर आए यात्री द्वारा किराया देने से इनकार किये जाने के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये। जानकारी के अनुसार बस से यात्रा करने वाले व्यक्ति द्वारा किराया देने से इनकार किए जाने के बाद चालक व यात्री में पहले नोंकझोंक हुई। जिसके बाद बस चालक ने इसकी सूचना बस मालिक को दी। सूचना मिलने के बाद बस मालिक मौके पर पहुंच गये तथा यात्री से मारपीट करने लगे। मारपीट की सूचना मिलने के बाद यात्री के परिवार के सदस्य भी बस पडाव में पहुंच गए। और दोनों तरफ से गाली गलौज होने लगी। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझा कर शांत करा दिया। नगर इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा कोई आवेदन नही दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई किया जाएगा।

Ads:






Ads Enquiry