आठ चरण में होने वाले जिले के पंचायत चुनाव में कुल 3268 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से चलंत मतदान केंद्रों की संख्या 42 होगी। अलावा इसके 2110 भवन में 3226 मतदान केंद्र स्थापित किये जाएंगे।
पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिले के सभी चौदह प्रखंडों में मतदान केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर मतदान केंद्र निर्धारित किये जाने के बाद बूथ पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद शुरु कर दी गयी है। अलावा इसके संवदेनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के निर्धारण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है। जिला पंचायती राज कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि जिले में पहले चरण से लेकर आठवें चरण तक चुनाव कराया जाएगा। इस चुनाव में कई सरकारी भवन ऐसे भी होंगे जहां एक भवन में चार चार बूथ स्थापित होंगे। कटेया व फुलवरिया प्रखंड में चार भवन वाले बूथों की संख्या शून्य होगी। अलावा इसके हथुआ, मांझा व विजयीपुर प्रखंड में एक भी चलंत मतदान केंद्र स्थापित नहीं किया जाएगा। मतदान केंद्र चिन्हित करने का कार्य पूर्ण करने के बाद मतदान केंद्रों पर वाल पेंटिंग के साथ ही मतदान केंद्र संख्या व केंद्र का नाम अंकित करने का कार्य भी तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है। ज्ञातव्य है कि जिले में 7174 पदों के लिए पंचायत चुनाव कराया जाना है। इसके तहत पहले चरण में नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हो गयी है।
एक व दो बूथ वाले भवन की संख्या
प्रखंड एक बूथ दो बूथ
विजयीपुर 66 38
भोरे 119 42
कटेया 85 25
पंचदेवरी 50 27
हथुआ 81 68
फुलवरिया 67 40
कुचायकोट 203 92
उचकागांव 76 41
गोपालगंज 99 42
मांझा 73 66
थावे 47 28
बरौली 101 56
सिधवलिया 81 36
बैकुंठपुर 96 55
तीन व चार बूथ वाले भवन की संख्या
प्रखंड तीनबूथ चार बूथ
विजयीपुर 10 06
भोरे 11 02
कटेया 08 00
पंचदेवरी 06 02
हथुआ 21 05
फुलवरिया 07 00
कुचायकोट 14 03
उचकागांव 12 01
गोपालगंज 03 02
मांझा 17 04
थावे 08 06
बरौली 22 03
सिधवलिया 04 04
बैकुंठपुर 23 05
किस चरण में कितने भवन में बनेंगे बूथ
चरण भवन चलंत बूथ
प्रथम चरण 294 02
द्वितीय चरण 203 07
तीसरा चरण 289 02
चौथा चरण 312 01
पांचवां चरण 276 24
छठा चरण 249 02
सातवां चरण 307 03
आठवां चरण 180 01
कुल 2110 42
नोट : जिले में 3177 सामान्य मतदान केन्द्र के अलावा 91 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गये हैं।