जल्द चालू होंगे बंद कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र

पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-मशरक व थावे रेलखंड पर बंद पड़े कई कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र को जल्द ही चालू किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने थावे स्टेशन के निरीक्षण के बाद बताया कि इस खंड के रतनसराय, सिधवलिया, दिघवादुबौली, मढ़ौरा स्टेशनों पर बंद पड़े कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र जल्द ही चालू किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दिशा में आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है। ज्ञात है कि थावे-मशरक रेलखंड पर आमान परिवर्तन के दौरान एक अप्रैल 2015 से कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र बंद कर दिया गया था।

Ads:






Ads Enquiry