राज्य अनुकंपा शिक्षक मंच ने शनिवार को प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। इससे पूर्व शहर के बुनियादी विद्यालय के परिसर में जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर अपनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। यह निर्णय लिया गया कि आगामी दस फरवरी को पटना में राज्य स्तरीय प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार अनुकंपाधारी शिक्षकों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन्होंने हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट से आदेश लाया उनकी अनुकंपा पर नियुक्ति कर दी गयी। लेकिन बाकी लोगों को छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि अनुकंपा के आधार पर सभी शिक्षकों को नौकरी पर बहाल किया जाए। बैठक में गितांशु कुमार पाण्डेय, नीरज राय, शिव कुमार द्विवेदी, अरविंद कुमार, अजय राय, मनीष कुमार सहित काफी संख्या में अनुकंपा शिक्षक मौजूद रहे।