प्रखंड परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख माधुरी मिश्रा की अध्यक्षता में हुई पंचायत समिति की बैठक में मनरेगा योजना के तहत बजट की स्वीकृत दी गयी। बैठक शुरू होते ही मुखिया हुस्न तारा ने सुकसेनवां भवानी राय में अल्पसंख्यक उच्च विद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा। वहीं मुखिया दिलीप मिश्र ने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन किरासन कूपन से वंचित लोगों तथा बैरिया पंचायत के वार्ड सात में स्थित आंगनबाड़ी के बंद रहने का मामला उठाया। बैठक में पैसों द्वारा धान अधिप्रप्ति नहीं करने का मामला भी छाया रहा। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी धीरज कुमार दुबे, सीओ राजेश कुमार सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजीत कुमार, उप प्रमुख विनय कुमार तिवारी, मुखिया सुरेंद्र पटेल, रविंद्र ठाकुर, ज्ञांति देवी सहित तमाम सदस्य मौजूद थे।