प्रखंड के बुचेया नारायणजी के टोला स्थित गोड़ टोला में सड़क नहीं बनाये जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण बताते हैं कि इस टोला में गोड़ समाज के लोग निवास करते है। लेकिन इस टोला में आवागमन का रास्ता नहीं है। ग्रामीण शंकर गोड़, उमेश गोड़, उपेंद्र गोड़, मनोज गोड़ आदि का कहना था कि रास्ता बनाने के लिए कई पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया गया। इस तरफ किसी ने आज तक ध्यान नहीं दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से इस टोला में सड़क बनाने की मांग की है।