हादसे में बाइक सवार युवक घायल

महम्मदपुर पथ पर एक वाहन की चपेट में आ जाने से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे पटना रेफर कर दिया। जहां एक निजी अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बुचेया मठिया गांव निवासी हीरालाल लाल साह के पुत्र धर्मेद्र कुमार बाइक से महम्मदपुर जा रहे थे। इसी बीच बाइक एक वाहन की चपेट में आ गयी। जिससे बाइक चालक धर्मेद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। बताया जाता है कि पटना के एक निजी अस्पताल में घायल युवक को भर्ती कराया गया है।

Ads:






Ads Enquiry