बीआरसी में गुरुजी बच्चों से करा रहे पोलदारी

यहां बाल श्रम रोकने के लिए बने कानून का गुरू जी उल्लंघन कर रहे हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाने की जगह अब उनसे पोलदारी कराया जा रहा है। गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी में देखने को मिला। प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों के गुरू जी अपने स्कूल के बच्चों को बीआरसी में बुलाकर भवन में रखे गए पुस्तकों से भरे बोरा को बच्चों से उठवा कर पिकअप और आटो में रखवा रहे थे। जिससे देख कर लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। नगर के निवासी श्याम बिहारी, छोटे प्रसाद आदि ने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। लेकिन बच्चों को स्कूल से बीआरसी में बुलाकर गुरू जी लोग उनसे पोलदारी करा रहे हैं। वहीं इस संबंध में बच्चों ने बताया कि क्लास टीचर और हेडमास्टर उन्हें लेकर बीआरसी आए और भवन से पुस्तक से भरा बोरा उठाकर पिकअप पर लदवाने लगे। बच्चों ने कहा कि अगर हम बोरा ढोने से मना कर देते तो ये हमारी हाजिरी काट देंगे, छात्रवृति से वंचित कर देंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि स्कूल से बुलाकर बच्चों से बोरा लदवाना गलत है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए जिला शिक्षा विभाग को लिखा जाएगा।

Ads:






Ads Enquiry