शहर के बंजारी मोड़ के समीप गुरुवार को दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है शहर के सरेया मोहल्ला निवासी रोहित कुमार तथा संजय कुमार एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। अभी वे लोग बंजारी मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक अन्य बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गयी। जिससे रोहित कुमार तथा संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नगर इंस्पेक्टर विमल कुमार ने दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया।