आगामी चौबीस फरवरी से शुरू होने वाली इंटर की परीक्षा को लेकर प्रखंड के 58 शिक्षकों को आगामी बीस फरवरी को एसएस बालिका विद्यालय गोपालगंज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला सिन्हा ने बताया कि शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रखंड के 58 शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये शिक्षक इंटर परीक्षा में वीक्षक का कार्य करेंगे।