थाना क्षेत्र के सिधवनिया बाजार के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गहनी चकिया निवासी रैलवी राम की पत्नी 33 वर्षीय मैना देवी गुरुवार को अपनी बीमार बेटी का इलाज कराने के लिए कटेया रेफरल अस्पताल जा रही थी। अभी वे सिधवनिया बाजार के समीप पहुंची ही थी कि एक ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को आसपास के लोग स्थानीय स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। बताया जाता है कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसका पता लगा रही है।