जानलेवा बनी हरखुआ रामचंद्रपुर पथ

हरखुआ-रामचंद्रपुर पथ अब जानलेवा बन गयी है। इस सड़क में जगह जगह बने गड्ढों में आए दिन वाहन पलटने से लोग घायल होते रहते हैं। जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त होने लगा है। ग्रामीण बताते हैं कि इस पथ से प्रति दिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। हरखुआ, अमैठी, पैठानपट्टी, बगहां, एकडेरवां, हरदियां, रामचंद्रपुर, भुसांव, मठ गौतम, पिठौरी, हरपुर, लकड़ी दरगाह आदि गांव के लोग इसी पथ से होकर जिला मुख्यालय से लेकर सिवान तक जाते हैं। लेकिन अब सड़क की हालत ऐसी हो गयी है कि इस पर चलना जानलेवा हो गया है। ग्रामीण बताते हैं कि सदर विधायक सुबाष सिंह के प्रयास से इस सड़क के जीर्णोद्धार कराने के लिए स्वीकृति मिल गयी है। निविदा भी हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। उन्होंने इस पथ का निर्माण कार्य शीघ्र कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।

Ads:






Ads Enquiry