शहर के थावे रोड़ स्थित खेल मैदान में रविवार की देर शाम जंगलिया प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शाहपुर तथा बसंतपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बसंतपुर की टीम ने शाहपुर की टीम को हरा कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। इस मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शाहपुर की टीम ने निर्धारित छह ओवर में तीन विकेट खोकर 26 रन बनाये। जबाब में उतरी बसंतपुर की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल का मैच जीत कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। इससे पूर्व इस मैच का उद्घाटन मैच वार्ड सदस्य फातमा खातून ने किया। इस मौके पर सहमद हुसैन, विजय कुमार, जावेद अख्तर, वसीम अकरम, सोनू कुमार, गंगू कुमार सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।