संवदेनशील बूथों पर चर्चा

सोमवार को अंचल कार्यालय में सीओ उपेंद्रनाथ तिवारी की अध्यक्षता में कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमें पंचायत चुनाव के दौरान संवेदनशील बूथों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में सीओ ने संवेदनशील बूथ के साथ ही चुनाव में बाधा पहुंचाने वाले तत्वों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। बैठक में मतदान केंद्रों पर मौजूद सुविधाएं, पोलिंग पार्टी रूट चार्ट आदि पर भी चर्चा की गयी। बैठक में शशिभूषण पाठक, विरेश यादव, अरूण मिश्र, नरेंद्र शर्मा, मिथलेश मिश्र, विनय कुमार, रामप्रवेश राम, महमूद सहित तमाम कर्मी मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry