प्रखंड के असंदापुर प्राथमिक मकतब स्कूल की रसोइया मरियम खातून की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी। इनके निधन पर शोकसभा आयोजित करने के बाद विद्यालय को बंद कर दिया गया। इस संबंध में एमडीएम प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि मृत रसोइया के परिजनों को सरकारी बीमा मद से चार लाख रुपये की मुआवजा राशि के लिए अनुशंसा किया जाएगा।