अनुमंडल के सभी सीओ से स्पष्टीकरण

पंचदेवरी प्रखंड के बातल चोरहां गांव में रविवार को शव दफनाने के दौरान हुए विवाद की आंच अब हथुआ अनुमंडल क्षेत्र के सभी सीओ पर भी पड़ गयी है। बातल चोरहां में विवाद के बाद नुरूलएैन ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी पांच सीओ से उनके क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर मोबाइल फोन पर संपर्क किया। लेकिन पांचों सीओ प्रखंड मुख्यालय से बाहर मिले। जिसे गंभीरता से लेते डीसीएलआर ने अनुमंडल क्षेत्र के पंचदेवरी, कटेया, विजयीपुर, फुलवरिया तथा हथुआ के सीओ से स्पष्टीकरण मांगा है।

Ads:






Ads Enquiry