आग में झोपड़ी जलकर राख

महम्मदपुर थाना क्षेत्र के देवकुली लक्ष्मणपुर गांव में सोमवार की दोपहर आग लग जाने से एक आवासीय झोपड़ी सहित उसमें रखे गए सभी सामान जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि देवकुली लक्ष्मणपुर गांव के गौतम मांझी के आवासीय झोपड़ी में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गयी। आग की लपटें देख वहां पहुंचे ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। लेकिन ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक झोपड़ी सहित उसमें रखे गए सभी सामान जलकर राख हो गए।

Ads:






Ads Enquiry