थाना क्षेत्र के राजापट्टी कोठी बाजार में रविवार की रात विद्युत तार टूट कर गिर जाने से मोबाइल दुकान में आग लग गयी। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल के साथ पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखे गए लैपटाप, प्रिंटर, मोबाइल सेट सहित पांच लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी।
बताया जाता है कि हमीदपुर निवासी नीरज कुमार सिंह की राजापट्टी कोठी बाजार में मोबाइल की दुकान है। रविवार की शाम ये अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। इस बीच रात में विद्युत तार टूट कर दुकान पर गिर गया। जिससे दुकान में आ लग गयी। बताया जाता है कि आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल के साथ पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखी गयी लैपटाप, प्रिंटर, मोबाइल सेट सहित पांच लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी।