बाइक की चपेट में आने से किशोरी की मौत

थाना क्षेत्र के ढोढवलिया गांव में रविवार की देर शाम एक बाइक की चपेट में आने से एक 11 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल किशोरी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि ढोढवलिया गांव निवासी महेंद्र साह की ग्यारह वर्षीय पुत्री रिंकू कुमारी रविवार की देर शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच इधर से गुजर रही एक बाइक की चपेट में किशोरी आ गयी। गंभीर रूप से घायल किशोरी को परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरा उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि हादसे के बाद बाइक सवार युवक बाइक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry