बच्चों के होली गीत पर झूम उठे श्रोता

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुचेया में बुधवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने होली का रंग भर दिया। इस दौरान बच्चों के होली गीत पर श्रोता झूमने को मजबूर हो गए। मौका था इस विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने राधा कृष्ण वंदना गीत से किया। इस दौरान छात्राओं ने दांडिया नृत्य पेश का सभी को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों के देश भक्ति के गीत पर खूब तालियां बजी। वहीं होली गीत पर हर श्रोता झूम उठे। बीच बीच में हास्य कलाकार आलोक कुमार तथा विपुल कुमारी अपने अभिनय और चुटकुलों से लोगों को हंसाते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्मिता, मनीषा, अंजू, सीमा कुमारी, गणेश यादव सहित कई छात्र छात्राओं ने अपने कार्यक्रम पेश किये। इस मौके पर हेडमास्टर परशुराम प्रसाद, ललन यादव, अजय पाण्डेय, शंभू पाण्डेय, वर्मा प्रसाद, मुकेश यादव, छोटेलाल यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

Ads:






Ads Enquiry