बरहिमा में आग से आठ घर जलकर राख

थाना क्षेत्र के बरहिमा गांव में गुरुवार की दोपहर आग लग जाने से आठ घर और उसमें रखे गए सामान जल कर राख हो गए। बताया जाता है कि बरहिमा गांव में गुरुवार की दोपहर अचानक एक घर में आग लग गयी। आग ने देखते देखते आठ घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख वहां पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक रहमत मियां, साहेब मियां, जब्बार अंसारी, अब्दुल अंसारी, सकिलन खातून, कबूलन खातून सहित आठ लोगों के घर तथा उसमें रखी गयी हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी।

Ads:






Ads Enquiry