डुमरिया पुल पर ट्राली पलटी, एनएच 28 जाम

महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया पुल पर गन्ना लदी एक ट्राली पलट जाने से एनएच 28 भीषण जाम में फंस गया। जाम के कारण एनएच पर खजुरिया से लेकर महम्मदपुर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। जाम हटाने के लिए पुलिस अपना पसीना बहाती रही। लेकिन गुरुवार की दोपहर तक जाम की स्थिति जस की तस बनी रही। हालांकि दोपहर बाद पुल पर से ट्राली हटाये जाने के बाद एनएच पर धीरे धीरे कर वाहनों का पहिया सरकने लगा।

बताया जाता है कि गन्ना लाद कर एक ट्राली चीनी मिल में गन्ना गिराने जा रही थी। ट्राली एनएच 28 पर गंडक नदी पर बने डुमरिया पुल पर पहुंची ही थी कि अचानक वह पलट गयी। जिससे पुल पर आवागमन का रास्ता बाधित हो जाने से एनएच 28 भीषण जाम में फंस गया। जाम के कारण खजुरिया से महम्मदपुर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। इस जाम में बराती से लेकर मरीजों के वाहन फंस गए। जाम में फंस जाने के कारण लंबी दूरी तय करने वाले छोटे से लेकर बड़े वाहन के चालक काफी परेशान रहे। जाम को हटाने के लिए पुलिस भी पसीना बहाती रही। लेकिन गुरुवार की दोपहर तक जाम की स्थिति जस की तस बनी रही। हालांकि बाद में ट्राली के हटाये जाने से एनएच पर वाहनों का पहिया सरकने लगा।

Ads:






Ads Enquiry