नासिक आर्मी ने कोलकाता को हराया

प्रखंड के भठवां पंचदेवरी खेल मैदान में चल रहे देशरत्‍‌न डा. राजेंद्र प्रसाद अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में नासिक आर्मी ने कोलकाता की टीम को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लिया। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन महंथ हरि नारायण दास ने किया। मैच के आरंभ होते ही दोनों ही टीम के खिलाड़ियों में पहले गोल मारने की होड़ लगी रही। इसी बीच कोलकाता टीम के खिलाड़ी कौशिक ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दिया। हालांकि इसके कुछ देर बाद आर्मी नासिक के खिलाड़ी ने एक गोल मारकर टीम को बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर के बाद नासिक के खिलाड़ी ज्वाला ने एक और गोल दाग कर अपनी टीम को 2-1 से जीत दिला दी। इस मैच में मैन आफ द मैच का पुरस्कार नासिक के लारेंथ तथा बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार कोलकाता के कौशिक को दिया गया। इस मौके पर दिवाकर कुमार कुमार, उपेंद्र मिश्र, विवेकानंद मिश्र, धनंजय मिश्र, पारस राय, संतोष पटेल, जगरनाथ बैठा सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry