थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार स्थित एक होटल में देश व्यापार की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने वहां छापा मारा। हालांकि पुलिस को वहां से कोई आपत्ति जनक चीज नहीं मिली। बताया जाता है कि सदर एसडीपीओ मनोज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सासामुसा बाजार स्थित होटल राज भोग से देह व्यापार संचालित हो रहा है। इस सूचना के आधार पर गुरुवार को सासामुसा बाजार पहुंचे सदर एसडीपीओ ने स्थानीय पुलिस के साथ होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल के हर कमरे की तलाशी ली गयी। लेकिन कोई आपत्ति चीज नहीं मिली। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि देह व्यापार की सूचना मिलने पर होटल में छापामारी किया गया था। लेकिन वहां से कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। हालांकि पुलिस की छापामारी के बाद सासामुसा बाजार में लोगों के बीच चर्चा का बाजार गरम रहा।