आगामी एक अप्रैल से मद्य निषेध को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए आम लोगों को जागरुक करने को कला जत्था की टीम में बुधवार को कलेक्ट्रेट में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया। नाटक कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी राहुल कुमार ने तीन टीमों को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण इलाकों के लिए रवाना किया।
इसके पूर्व बुधवार को कलेक्ट्रेट में शिक्षा विभाग की ओर से देशी व मसालेदार शराब पर पूर्व प्रतिबंध तथा इसके सेवन ने होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। नाटक के दौरान कलाकारों ने शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में चित्रण किया। कलाकारों ने गीत के माध्यम से भी लोगों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दिया। कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने गठित किये गये तीन टीमों को तीन इलाकों के लिए रवाना किया। गठित टीम रुट चार्ट के अनुसार पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति देगी। इस मौके पर उप विकास आयुक्त दयानंद मिश्र के अलावा शिक्षा विभाग के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद थे।