उचकागांव थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी डंडा से मारपीट कर दो महिला सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। तीनों घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि
मुड़ाडीह गांव निवासी रामलाल शर्मा तथा कन्हैया शर्मा के बीच जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी से हमला कर रामलाल शर्मा, सुनिता देवी तथा ज्ञांति देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर घायल सुनिता देवी के बयान पर कन्हैया शर्मा सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।