अब भी खाते में राशि आने का इंतजार

इंदिरा आवास योजना मद में 3479 लोगों को आवास के लिए राशि दिये जाने की स्वीकृति के बाद राशि आवंटित किये जाने का मामला बीडीओ व एकाउंटेंट स्तर पर लटक गया है। अब वर्तमान वित्तीय वर्ष की समाप्ति में करीब एक माह का समय शेष है। बावजूद इसके 161 लाभुकों के खाते में राशि अबतक नहीं पहुंच सकी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले के सभी चौदह प्रखंडों के 3479 लोगों को इंदिरा आवास का लाभ दिये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य के आलोक में प्रखंड स्तर पर लाभुकों के चयन का कार्य ससमय पूर्ण कर लिया गया। लेकिन करीब 11 माह के लंबे इंतजार के बाद भी सभी लाभुकों को राशि उनके खाते में उपलब्ध नहीं करायी जा सकी है। आंकड़े बताते हैं कि बीडीओ स्तर पर कई प्रखंडों में मामले लंबित हैं। ऐसे में इनकी सुस्ती के कारण लाभुक राशि पाने के लिए प्रखंड कार्यालयों का चक्कर लगाने को विवश हैं। आंकड़ों की मानें तो बीडीओ से लेकर एकाउंटेंट स्तर पर मामले पेंडिंग होने के कारण कई लाभुक दलालों के चंगुल में भी फंसते जा रहे हैं।

प्रखंड का लक्ष्य व राशि का आंकड़ा

प्रखंड लक्ष्य मिली राशि

बैकुंठपुर 325 325

बरौली 331 321

भोरे 266 254

विजयीपुर 219 206

गोपालगंज 212 133

हथुआ 334 328

कटेया 177 177

कुचायकोट 501 501

मांझा 306 306

पंचदेवरी 151 146

फुलवरिया 199 177

सिधवलिया 206 206

थावे 34 34

उंचकागांव 218 204

कुल 3479 3318

Ads:






Ads Enquiry