पहले चरण में 957 पदों के लिए होगा चुनाव

पहले चरण में कुल 957 पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इस चरण में यूपी की सीमा से लगे विजयीपुर तथा भोरे प्रखंड में चुनाव होगा। पहले चरण में दो मार्च से प्रारंभ होने वाले नामांकन दाखिला की प्रक्रिया के पूर्व तमाम तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य प्रारंभ हो गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले में आठ चरण में ही पंचायत चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन के अनुरोध को स्वीकृति मिल गयी है। ऐसे में यहां पहले से लेकर शुरुआती आठ चरण में ही पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। जिलाधिकारी से सभी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में नामांकन दाखिला के स्थल का निर्धारण पूर्ण करने के साथ ही नामांकन के समय प्रयुक्त होने वाले पंजी आदि को दुरुस्त कर लेने का निर्देश जारी कर दिया है। अलावा इसके सभी बीडीओ को नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए बकायदा एक काउंटर खोले जाने का निर्देश जारी किया गया है। जहां आसानी से तमाम पदों के लिए नामांकन दाखिल करने वालों को नामांकन पत्र मिल सके। ज्ञातव्य है कि पूरे जिले में कुल 7174 पदों के लिए चुनाव कार्य कराए जाने हैं। इस चुनाव को लेकर आयोग के स्तर पर मतदान केन्द्रों की सूची की स्वीकृति के बाद उसका भी जल्द ही विधिवत प्रकाशन कर दिया जाएगा।

जिला परिषद के लिए एसडीओ के यहां नामांकन

जिला परिषद के चुनाव के लिए दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के कुल 32 जिला परिषद क्षेत्रों में से 18 क्षेत्रों का नामांकन गोपालगंज एसडीओ के समक्ष तथा शेष 14 पदों के लिए हथुआ एसडीओ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल होगा।

अन्य पदों के लिए बीडीओ के समक्ष नामांकन

गोपालगंज : जिला परिषद के अलावा पंचायत समिति, मुखिया, सरपंच, ग्राम कचहरी सदस्य तथा ग्राम पंचायत सदस्य के सभी पदों का नामांकन संबंधित प्रखंड के बीडीओ के समक्ष दाखिल होगा। बीडीओ को सभी संबंधित प्रखंड का निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।

चरण वार मुखिया, सरपंच व बीडीसी का कब चुनाव

प्रखंड मुखिया सरपंच बीडीसी

प्रथम चरण

विजयीपुर 13 13 19

भोरे 17 17 24

दूसरा चरण

कटेया 11 11 15

पंचदेवरी 09 09 13

तीसरा चरण

हथुआ 22 22 30

फुलवरिया 12 12 17

चौथा चरण

कुचायकोट 31 31 44

पांचवां चरण

उंचकागांव 14 14 20

गोपालगंज 16 16 22

छठा चरण

मांझा 20 20 26

थावे 11 11 15

सातवां चरण

सिधवलिया 13 13 18

बरौली 23 23 28

आठवां चरण

बैकुंठपुर 22 22 29

चरणवार वार्ड, पंच व जिला परिषद का कब चुनाव

प्रखंड वार्ड पंच जिप

प्रथम चरण

विजयीपुर 187 187 02

भोरे 238 238 02

दूसरा चरण

कटेया 155 155 02

पंचदेवरी 128 128 01

तीसरा चरण

हथुआ 296 296 03

फुलवरिया 167 167 02

चौथा चरण

कुचायकोट 432 432 04

पांचवां चरण

उंचकागांव 195 195 02

गोपालगंज 210 210 02

छठा चरण

मांझा 261 261 03

थावे 150 150 01

सातवां चरण

सिधवलिया 179 179 02

बरौली 289 289 03

आठवां चरण

बैकुंठपुर 290 290 03

Ads:






Ads Enquiry