ट्रक का पहिया धंसा, लखनपुर पथ जाम

प्रखंड के दिघवा गांव से गुजर रहे महम्मदपुर- लखनपुर पथ पर डायवर्सन की मिट्टी में बुधवार की रात चावल लदे एक ट्रक का पहिया धंस गया। जिससे आवागमन बाधित हो जाने से महम्दपुर -लखनपुर पथ भीषण जाम में फंस गया। जाम के कारण इस पथ पर वाहनों की कतारें लग गयी। गुरुवार की सुबह परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बस भी जाम में फंस गयी। हालांकि गुरुवार की दोपहर जेसीबी बुलाकर ट्रक को बाहर निकला गया। इसके बाद वाहनों का पहिया सरकने लगा।

बताया जाता है कि दिघवा गांव के समीप महम्मदपुर -लखनपुर पथ पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। पुल निर्माण के कारण सड़क के बगल में वाहनों के आने जाने के लिए डाइवर्सन बनाया गया है। बुधवार की रात डायवर्सन से सटे सड़क की मिट्टी में उधर से गुजर रहे एक चावल लदे ट्रक का पहिया धंस गया। जिससे आवागमन बाधित हो जाने से यह पथ भीषण जाम में फंस गया। गुरुवार की सुबह तक ट्रक को निकालने की कोई पहल नहीं की गयी। जिससे इस पथ पर वाहनों की कतारें लग गयी। इसी बीच इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बस भी जाम में फंस गयी। हालांकि बाद में छात्रों की परीक्षा छूटने क ी आशंका को देखते हुए वहां पहुंचे प्रखंड प्रमुख के पति जलेश्वर प्रसाद ने दूसरे वाहन से छात्रों को परीक्षा केंद्र भेजने का प्रबंध किया। दोहपर तक जाम की स्थिति जस की तस बनी रही। हालांकि दोपहर बाद जेसीबी बुलाकर फंसे हुए ट्रक को बाहर निकाला गया। इसके बाद इस पथ पर वाहनों का पहिया सरकने लगा।

Ads:






Ads Enquiry