आदर्श जिला बनेगा गोपालगंज : प्रभारी मंत्री

विकास योजनाओं की समीक्षा के क्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री शिवचन्द्र राम ने कहा कि गोपालगंज को आदर्श जिला बनाया जाएगा। इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री शिचचन्द्र राम ने कहा कि सरकार विधि व्यवस्था कायम रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस कार्य को अधिकारी बेहतर तरीके से करें। उन्होंने कहा कि सूबे के प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। 2020 तक प्रत्येक घर में नल का पानी पहुंचे, इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है। हरेक इलाके में शुद्ध पानी के जलस्तर की मापी करने के निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2020 तक प्रत्येक घर में बिजली पहुंचाने का निश्चय किया है। उन्होंने कहा कि कार्य कागज पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। ताकि प्रत्येक व्यक्ति को कार्य दिखे। प्रेस वार्ता के समय विधायक नेमतुल्लाह भी मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry