अमनौर की टीम ने जीता मैच

प्रखंड के कतालपुर के शहीद आजाद खेल मैदान में गुरुवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गोपालपुर और छपरा के अमनौर के बीच खेला गया। जिसमें अमनौर की टीम ने गोपालपुर को हरा कर मैच जीत लिया। इस मैच में टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमनौर की टीम ने 156 रन बनाये। जवाब में उतरी गोपालपुर की टीम ने 17 ओवर 119 पर आलआउट हो गयी। इस मैच के मैन आफ द मैच भोला यादव रहे। इससे पूर्व इस प्रतियोगिता का पूर्व जिला पार्षद अंशु देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

Ads:






Ads Enquiry