मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे लोगों पर हमला

थाना क्षेत्र के पाखोपाली मुख्य चौराहे पर पहले से घात लगाये कुछ लोगों ने बुधवार की रात मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे लोगों पर लाठी डंडा से हमला कर दिया। इस हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत की नाजुक बतायी जा रही है। घायल भोला राम के बयान पर बरारी जगदीश पंचायत के पूर्व सरपंच लायक हुसैन सहित आठ लोगों के विरूद्ध जान से मारने की नियत से मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बताया जाता है कि पाखोपाली नवका टोला के हरिजन बस्ती के युवक बुधवार की शाम ट्राली ट्रैक्टर पर सवार होकर सरस्वती पूजन की मूर्ति विसर्जन करने के लिए थावे गये हुये थे। देर रात ये लोग वापस लौट रहे थे। तभी पाखोपाली बाजार में पहले से घात लगाये बैठे कुछ लोगों ने लाठी डंडा से इन पर हमला कर दिया। इस हमले में वार्ड सदस्य काली चरण राम, जनक राम, भोला राम, हरि शंकर राम सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। जिनको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें जनक राम और भोला राम की हालत नाजुक बतायी जा रही है। इस घटना को लेकर घायल भोला राम के आवेदन पर बरारी जगदीश पंचायत के पूर्व सरपंच लायक हुसैन, एजाज मियां, बाबर अली सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पाखोपाली में हुई शांति समिति की बैठक

थाना क्षेत्र के पाखोपाली में मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे लोगों पर हमला के बाद बढ़े तनाव को देखते हुए गुरुवार को इस गांव के मध्य विद्यालय में थानाध्यक्ष नवीन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद दोनों तरफ से अलग अलग 11 सदस्यीय कमेटी इस तरह के मामले पर आगे नजर रखेगी और शांति बहाली के लिए प्रयास करेगी। बैठक में मुखिया ईश्वर चंद वर्मा, सरपंच बबन चौधरी, शिवनाथ चौधरी, ब्रजेश सिंह, विरेंद्र सिंह, लायक हुसैन सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry