मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार की रात हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी नौ नामजद सहित पचास लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमें रौशन अली ने काली चरण राम, जनक राम, भोला राम सहित नौ नामजद सहित पाखोपाली गांव के 50 लोगों पर लाठी डंडे से पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना को लेकर पहले पक्ष के भोला राम ने पूर्व सरपंच लायक हुसैन सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताते चले कि पाखोपाली गांव के लोग मूर्ति विसर्जित कर बुधवार की रात लौट रहे थे तभी एक पक्ष के लोगों ने इन पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद गांव में तनाव उत्पन्न होने के बाद गुरुवार को यहां शांति समिति की बैठक भी हुई थी।