देहरादून को हरा फाइनल में पहुंची लखनऊ की टीम

प्रखंड के भठवा पंचदेवरी खेल मैदान में चल रहे देश रत्‍‌न डा. राजेंद्र प्रसाद अखिल भारतीय दशम फुटबाल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच सहारा लखनऊ तथा देहरादून आर्मी के बीच खेला गया। जिसमें सहारा लखनऊ ने देहरादून को 2-1 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बना लिया। इससे पूर्व इस मैच का अधिवक्ता शत्रुमर्दन मिश्र तथा राजेश मणि त्रिपाठी ने उद्घाटन किया। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। इसी बीच देहरादून के खिलाड़ी ने एक गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दिया। लेकिन चालीस वें मिनट में सहारा लखनऊ के खिलाड़ी वरूण ने एक गोल दागकर अपनी टीम को बराबर पर ला दिया। खेल के अंतिम समय तक दोनों ही

टीम बराबरी पर रहीं। बाद में मुख्य निर्णायक ने अतिरिक्त समय निर्धारित किया। जिसमें लखनऊ के खिलाड़ी विजय ने एक गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दिया। इस मौके पर उपेंद्र मिश्र, विवेकानंद मिश्र, विरेंद्र राय, संतोष सिंह, थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण महतो, धनंजय मिश्र सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry