हथुआ थाने की पुलिस ने बरी देवरिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध तरीके से रखे गये शराब व बाइक को बरामद कर लिया। छापामारी के दौरान अवैध शराब का कारोबारी भाग निकलने में सफल हो गया।
बताया जाता है कि हथुआ थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली के बरी देवरिया गांव में एक बाइक पर शराब लादकर ले जाया जा रहा है। इस सूचना के बाद हथुआ थाने में तैनात एएसआइ गिरीश देव सिंह ने गांव में छापामारी की। पुलिस को देख शराब का कारोबारी मुन्ना मियां के बगीचा के समीप बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जब बाइक पर लादे गये बोरा की तलाशी ली तो उसमें रखा गया चार सौ एमएल का बीस बोतल शराब बरामद किया। इस संबंध में एएसआइ के बयान पर थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।