नियोजित की प्रकिया सुस्त पड़ जाने से परेशान संगीत तथा नृत्य शिक्षक अभ्यर्थियो को शिष्टमंडल शनिवार को समाजसेवी सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र से मिलकर अपनी समस्याएं रखी। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि उप विकास आयुक्त को बताया कि अन्य जिलों में बहाली की प्रकिया पूरी कर ली गयी है। लेकिन इस जिले में अब तक बहाली की प्रकिया प्रारंभ नहीं किया गया है। जिससे संगीत व नृत्य शिक्षक अभ्यर्थी काफी निराशा हैं। उप विकास आयुक्त ने सभी समस्या को सुनने के बाद बहाली की प्रकिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि जिला परिषद व नगर परिषद में संगीत शिक्षकों के 61 व नृत्य शिक्षकों के 17 पद पर बहाली किया जाना है।