विद्युत तार को छूते गुजर रहे गन्ना लदे ट्रक

जिला मुख्यालय में नो इंट्री का नियम तो कभी भी गन्ना लदे ट्रकों पर लागू नहीं हुआ। अब तो इन ट्रकों को ओवर लोडिंग की छूट भी मिल गयी है। ट्रक मालिक से लेकर चालक इस छूट का भरपूर फायदा भी उठा रहे हैं। नगर के मुख्य मार्गो और चौराहों से अब विद्युत तार को छूते गन्ना लदे ट्रक गुजर रहे हैं। जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद भी प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही लोगों की परेशानी काफी बढ़ी हुई है। सिधवलिया, सासामुसा से लेकर जिला मुख्यालय में गन्ना लदे बैलगाड़ी, टै्रक्टर-ट्राली और ट्रक मुख्य मार्गो से ही होकर गुजरते हैं। इसके कारण जिला मुख्यालय का घोष मोड़ से लेकर स्टेशन रोड़ जाम से कराह ही रहा है। इधर ओवरलोड ट्रक एक नहीं मुसीबत बन कर सामने आये हैं। जितना ऊंचा ट्रक उससे अधिक ऊंचा गन्ना लाद कर जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गो से ये ट्रक विद्युत तार को छूते गुजर रहे हैं। जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

Ads:






Ads Enquiry