प्रखंड क्षेत्र में सोमवार से इंदिरा आवास सप्ताह शुरू होगा। इस दौरान इंदिरा आवास से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा। बीडीओ सोनू कुमार ने बताया कि सोमवार से शनिवार तक चलने वाले इंदिरा आवास सप्ताह में वैसे सभी लाभुक, जिनको इंदिरा आवास के किस्त का भुगतान नहीं किया गया है, उनका भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही नये लाभुकों को चिन्हित कर राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर लगाया जाएगा।