सऊदी अरब में भवन से गिरने से युवक की मौत

प्रखंड के वृंदावन तकिया टोला निवासी एक युवक की सऊदी अरब में काम के दौरान बहुमंजिला इमारत से गिर जाने से मौत हो गयी। शुक्रवार की शाम युवक का शव तकिया टोला पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि वृंदावन पंचायत के वृंदावन तकिया टोला निवासी महफुज आलम के 25 वर्षीय पुत्र शहीद इकबाल चार माह पहले काम काज के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां वे कार पेंटर का कार्य करते थे। इसी बीच सउदी अरब में कार पेंटर काम के दौरान ही वे एक बहुमंजिला इमारत से गिर गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। शुक्रवार की देर शाम युवक का शव तकिया टोला में पहुंचते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

Ads:






Ads Enquiry