जांच में विद्यालय में मिली गड़बड़ी

जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायतों के बाद प्राथमिक विद्यालय हिन्दी की जांच की। जांच में विद्यालय में कई बिन्दुओं पर गड़बड़ी मिली। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान विद्यालय भवन का निर्माण कार्य अधूरा मिला। अलावा इसके पोशाक राशि वितरण तथा एमडीएम आदि में भी गड़बड़ी की बात उजागर हुई। उन्होंने बताया कि इस मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Ads:






Ads Enquiry