नगर के रजिस्ट्री कार्यालय परिसर से गत दो फरवरी को हुई बाइक चोरी की घटना में संलिप्त महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हरपुर टेंगराही गांव के धीरज कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। नगर थाने की पुलिस ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के सुरवनिया गांव के अमिताभ साह की बाइक चोरी की घटना में पुलिस को इस आरोपी की तलाश थी।